फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Eight candidates contest from Sanwal and Changju ZP wards

Chamba News: जिप वार्ड सनवाल, चांजू से आठ उम्मीदवारों के बीच जंग

Wed, 20 May 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 20 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Eight candidates contest from Sanwal and Changju ZP wards
चुराह (चंबा)। चुराह विधान सभा क्षेत्र के तहत दो जिला परिषद वार्डाें से आठ उम्मीदवारों ने चुनावी हुंकार भरी है। जिला परिषद वार्ड सनवाल से पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

चांजू वार्ड से तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। दो वार्डाें से आठ उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। तीन प्रत्याशी होने से चांजू में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार चांजू वार्ड से अहुमी देवी, देवकी और रजनी देवी चुनाव लड़ रही हैं। सनवाल से पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें ईश्वर कुमार, जसवंत सिंह, दीनानाथ, निर्मला और राकेश कुमार शामिल हैं। चुनाव चिह्न मिलने के बाद सभी प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है। मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए डोर-टू-डोर भी जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed