फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Egg prices surged in July.

Chamba News: जुलाई में अंडे के दाम ने पकड़ी रफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 11 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Egg prices surged in July.
थोक बाजार में 820 रुपये सैकड़ा पहुंचा, 100 से 150 रुपये की बढ़ोतरी
विज्ञापन

जून में 680 से 720 रुपये प्रति सैकड़ा थे अंडे के दाम
अब तीस अंडों की ट्रे के दाम पहुंच गए 240 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। रसोई की थाली में प्रोटीन का सबसे किफायती विकल्प माना जाने वाला अंडा अब धीरे-धीरे महंगा सौदा बनता जा रहा है। चंबा में जुलाई के दौरान अंडों की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है। एक महीने में थोक और खुदरा दोनों बाजारों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिससे परिवारों का मासिक खाद्य बजट प्रभावित होने लगा है। खासकर बच्चों के पोषण के लिए नियमित अंडे खरीदने वाले परिवार इस बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा परेशान हैं।
करीब दो माह से दाम कम होने के बजाय बढ़ते जा रहे हैं। माना जाता है कि गर्मी और बरसात के मौसम में अंडों के दामों में गिरावट आती है लेकिन इस साल इसके उलट हो रहा है। जुलाई में थोक बाजार में अंडा 820 रुपये सैकड़ा पहुंच गया है। जून में यह दाम 680-720 रुपये थे। यानी एक महीने में 100-150 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पंजाब-हरियाणा से आने वाले अंडों की गाड़ियां गर्मी के कारण कम हो गईं। ट्रांसपोर्ट में अंडे खराब होने का डर रहता है। व्यापारियों की मानें तो हर साल जून-जुलाई में रेट कम रहते थे लेकिन इस बार दाम बढ़ते जा रहे हैं। गर्मी के बावजूद अंडों के दामों में भारी उछाल आया है। माना जा रहा है कि यह दाम अब कम होने की बजाय बढ़ते रहेंगे।
विज्ञापन

गृहिणियों में रेखा देवी, सपना देवी, अंकित कुमारी और पुष्पा देवी ने कहा कि बच्चों को सुबह के वक्त अंडा देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि 240-250 की ट्रे बजट बिगाड़ रही है। मई में 200 और 210 रुपये में ट्रे उपलब्ध थी। पिछले करीब एक माह में यह दाम 240 रुपये पहुंच गए हैं। पूरा बॉक्स 1620 रुपये तक पहुंच गया है। यह गत माह की अपेक्षा 150 से 200 रुपये अधिक है। लिहाजा, बढ़ती गर्मी के बीच अंडों के दाम बढ़ना गृहिणियों को रास नहीं आ रहा है। गौरतलब है कि इस साल जनवरी से लेकर मार्ग तक अंडों की ट्रे के दाम 240 रुपये रहे। अप्रैल और मई में दामों में गिरावट हुई। अब जून से अंडों के दामों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। विक्रेता कपिल कुमार, काका और कुलदीप ने बताया कि इस बार जून और जुलाई में अंडों के दामों में बढ़ोतरी होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed