{"_id":"697f8c7614f46e25630a7ffd","slug":"eco-friendly-trekking-track-is-a-big-gift-dr-hansraj-chamba-news-c-88-1-ssml1004-173533-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको-फ्रेंडली ट्रैकिंग ट्रैक बड़ा तोहफा : डॉ. हंसराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको-फ्रेंडली ट्रैकिंग ट्रैक बड़ा तोहफा : डॉ. हंसराज
Sun, 01 Feb 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। भाजपा मंडल भंजराडू के कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ. हंसराज के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का लाइव अभिभाषण सुना। इस अवसर पर बजट में हिमाचल प्रदेश को मिली सौगातों को लेकर उत्साह का माहौल रहा। विधायक ने कहा कि प्रदेश के लिए ईको-फ्रेंडली ट्रैकिंग ट्रैक बनाए जाने की घोषणा को बड़ा तोहफा करार देते हुए कहा कि इससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि देश का हर क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़े और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाएं। कार्यक्रम में भाजपा मंडल भंजराडू के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य तहसील वर्मा, पूर्व महामंत्री वरिंदर ठाकुर सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सबका रखा ख्याल : डीएस ठाकुर
चंबा। शहर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की जनहित नीतियोें के चलते आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। रविवार को पेश किए गए बजट में युवा, महिला एवं बागवानों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके तहत 10,000 करोड़ महात्मा गांरटी योजना के तहत खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा शहरी वर्ग के लिए 5,000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। बजट का मुख्य फोकस तीनों सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर है। यह बजट आम आदमी, गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।