फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   eat right fair celebereted fair on 26th march

चौगानमें 26 मार्च को आयोजित किया जाएगा ईट राइट मेला

Sun, 13 Mar 2022 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
eat right fair celebereted fair on 26th march
चंबा। जिला मुख्यालय के चौगान नंबर-दो में 26 मार्च को ईट राइट मेले का आयोजन किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में यह मेला आयोजित होगा। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थवर्धक पौष्टिक भोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इसको ध्यान में रखते हुए ईट राइट मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेले के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से विभिन्न स्वयं सहायता समूह, समाजसेवी संस्थाएं, स्थानीय महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, व्यापार मंडल, होटल व्यवसायी फूड स्टॉल के माध्यम से चंबा के स्वास्थ्य वर्धक स्थानीय व्यंजन प्रदर्शित करेंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें स्वास्थ्य वर्धक स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा और लोग इन उत्पादों को खरीद भी सकेंगे। इसके अलावा स्थानीय लोक संस्कृृृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी मेले के दौरान किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में मिनी मैराथन का आयोजन चंबा चौगान नंबर एक से किया जाएगा। इसमें पुरुष, महिला और वरिष्ठ नागरिक वर्ग शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इसमें विजेता शिशुओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। बच्चों के लिए जंपिंग शो आयोजित होंगे। खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर रेस, रस्साकशी के साथ तंबोला और साइकिल रेस भी करवाई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि 26 मार्च को ईट राइट मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। लोगों को सुरक्षित और स्वस्थ वर्धक पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed