फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   earthquake resistant houses will be built in development block saluni

विकास खंड सलूणी में बनेंगे भूकंपरोधी मकान

Wed, 19 Jan 2022 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
earthquake resistant houses will be built in development block saluni
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में अब मिस्त्री भूकंपरोधी मकानों का निर्माण करेंगे। इसके लिए विकास खंड सलूणी की आधा दर्जन पंचायतों के 25 राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चंबा जिला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माना गया है। इसके चलते यहां भूकंप के झटके लगते रहते हैं। अभी तक जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं लेकिन, भविष्य में बड़ी तीव्रता वाला भूकंप भी आ सकता है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों के घरों को सुरक्षित बचाने के लिए मिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान मिस्त्रियों को ब्लॉक सहायक अभियंता जितेंद्र नैयर, कनिष्ठ अभियंता विक्रांत ठाकुर, कालू राम और पंकज धवन जरूरी जानकारी दे रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि किस प्रकार मकानों का निर्माण करके भूकंप से बचा जा सकता है। इससे पहले यहां आम तरीकों से घरों का निर्माण किया जाता था जो भूकंपरोधी नहीं होते थे।
विज्ञापन

ऐसे में उन मकानों के गिरने का खतरा रहता था। अब सरकार और प्रशासन भूकंप से मकानों को बचाने के लिए मिस्त्रियों को प्रशिक्षित बना रहे हैं। इस दिशा में प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। सलूणी की ग्राम पंचायत सूरी, भडेला, खड़जौता, लनोट और खरोटी के मिस्त्रियों को शुरुआत में प्रशिक्षित किया जा रहा है। अन्य पंचायतों के मिस्त्रियों को आगामी दिनों में प्रशिक्षित किया जाएगा। यह जानकारी पंचायत निरीक्षक दर्शक सिंह ठाकुर ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed