फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dunge has not been repaired for last five years, villagers are risking their lives while traveling

Chamba News: डंगे की पांच साल से नहीं हुई मरम्मत, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे ग्रामीण

Thu, 26 Dec 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dunge has not been repaired for last five years, villagers are risking their lives while traveling
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह की बघेईगढ़-चांजू सड़क पर स्थित चुरसियों के पास कैंची मोड़ पर पांच साल पहले टूट चुका डंगा आज भी अपनी मरम्मत का इंतजार कर रहा है। इस गंभीर समस्या के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खासकर रात के समय यात्रा करना और भी खतरनाक हो जाता है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग को सूचित किया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वर्ष 2019 में डंगा टूटने के बाद अधिकारियों ने इसे प्राथमिकता पर ठीक करने का आश्वासन दिया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन



ग्रामीण प्रकाश चंद, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार, राजीव कुमार और किशन चंद का कहना है कि डंगा न होने के कारण सड़क पर ट्रकों और बसों को एक-दूसरे से पास देने में दिक्कत आती है। विशेष रूप से सेब और मटर के सीजन में देहरा और चांजू पंचायतों के बागवानों की मुसीबतें और बढ़ जाती हैं। बड़े वाहनों के लिए मार्ग असुरक्षित होने के कारण उन्हें छोटे वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उनकी लागत और समय दोनों में वृद्धि हो जाती है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत चांजू के प्रधान टेकू शर्मा ने बताया कि पंचायत ने कई बार विभाग को लिखित और मौखिक रूप से इस समस्या के समाधान के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग स्थानीय निवासियों, बागवानों और यात्रियों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। डंगा टूटने से सड़क संकरी हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग इस समस्या का तत्काल समाधान करे और जल्द से जल्द नया डंगा लगाए ताकि हादसों की संभावना खत्म हो और बागवानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल चुराह के अधिशासी अभियंता योगेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजकर सर्वे करवाया जाएगा और जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed