{"_id":"63c13cfc29af24528e119a35","slug":"drones-will-be-monitored-in-the-forests-chamba-news-c-19-1-30756-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जंगलों में ड्रोन से रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जंगलों में ड्रोन से रखी जाएगी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बर्फबारी से प्रभावित इलाकों में इस बार वन काटुओं और शिकारियों पर वन विभाग आसमान से नजर रखेगा। ड्रोन के जरिये जंगल में औचक निरीक्षण किया जा रहा है जिससे जंगल में होने वाली हरेक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।
वन मंडल चंबा ने ड्रोन के जरिये कुछ दिन पहले मैहला के जंगल में हो रहे अवैध कटान को भी पकड़ा था। इसमें तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। इसी तरह अन्य जंगलों में भी विभाग ड्रोन के जरिये नजर रख रहा है। इसके लिए विभाग ने अपने वन रक्षकों और बीट अफसरों को विशेष प्रशिक्षण दिया है। अक्सर सर्दियों में बर्फबारी अधिक होने के कारण जंगल तक वन रक्षकों का पहुंचना मुश्किल हो जाता था। इसका फायदा उठाकर वनकाटु हरे-भरे देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला देते थे। इसके अलावा शिकारी भी इस बात का फायदा उठाकर वन्य जीवों का शिकार करके सबूत मिटा देते थे लेकिन वन विभाग ने अब इसका तोड़ ढूंढ लिया है। ड्रोन के जरिये उन तमाम जंगलों में निगरानी रखी जा रही है जहां पर सर्दियों में देवदार के पेड़ों के कटान और जंगली जानवरों के शिकार होने की संभावना रहती है।
मौजूदा समय में विभाग के पास एक ही ड्रोन है। इसलिए विभागीय टीमें इसे बारी-बारी से जंगलों में ले जाकर इस्तेमाल कर रही हैं। जहां पर भी ड्रोन के जरिये जंगल में कोई हलचल दिखेगी, वन विभाग की टीम तुरंत वहां पहुंच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
ड्रोन के जरिये सर्दियों में जंगलों में निगरानी रखी जा रही है। वनकाटु और शिकारी अपने मंसूबों में इस बार कामयाब नहीं हो पाएंगे। उन तमाम जंगलों पर विभाग की पैनी नजर है जहां पर अवैध कटान और शिकार होने की संभावना अधिक रहती है। -अमित शर्मा, वनमंडलाधिकारी चंबा।