{"_id":"5e7104f68ebc3ea4d47ad44e","slug":"driving-test-sechdule-cancel-in-chamba-chamba-news-sml3278409194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: ड्राइविंग लाईसेंस का शैड्यूल रद्द, वाहनों की पासिंग होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: ड्राइविंग लाईसेंस का शैड्यूल रद्द, वाहनों की पासिंग होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कोरोना वायरस के बढ़ रहे संक्रमण के मद्देनजर रखते हुए परिवहन विभाग चंबा ने इस माह का ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल रद्द कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा ओंकार सिंह ने बताया कि 31 मार्च तक ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिए जाएंगे। जबकि वाहनों की पासिंग के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पासिंग के दौरान विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि भीड़ एकत्रित न हो। कोरोना वायरस के बचाव के लिए प्रदेश सरकार के जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना के तहत यह निर्णय लिया गया है। हालांकि इन आदेशों में उन वाहन मालिकों को छूट दी गई है, जोकि नए बीएस-4 वाहनों का पंजीकरण 25 मार्च से पूर्व करवाएंगे।
बीएस-4 वाहनों की खरीद करने वाले वाहन मालिक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय चंबा पहुंचकर मोटर वाहन निरीक्षक से वाहनों का निरीक्षण करवा सकते हैं। आरटीओ ने कहा कि जल्द ही ड्राइविंग टेस्ट का आगामी शेड्यूल निर्धारित कर सूचित कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतने की अपील भी की है।