फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drivers confused after pickup-trolley collision on NH, traffic halted for an hour

Chamba News: एनएच पर पिकअप-ट्राले की टक्कर के बाद उलझे चालक, एक घंटा ठप रहा यातायात

Mon, 10 Jun 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Jun 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Drivers confused after pickup-trolley collision on NH, traffic halted for an hour
चंबा में बनीखेत के बेली के पास पिकअप और ट्राले की टक्कर के बाद मौजूद लोग।संवाद
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बैली मोड़ के समीप हाईवे पर एक घंटा वाहनों की रफ्तार थमी रही। सोमवार दोपहर ढाई बजे बैली मोड़ में सामान से लदे ट्राले के साथ पिकअप की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इस कारण यातायात अवरुद्ध हो गया था। मौके पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे बनीखेत और तुन्नूहट्टी की तरफ देखते ही देखते छोटे-बड़े वाहनों की कतारें लट्गईंगई। भीषण गर्मी के बीच सवारियों और वाहन चालकों को वाहन में बैठकर ही मार्ग बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। दोनों चालकों में होने वाली तू-तू-मैं-मैं के बाद आखिरकार मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर करीब साढ़े तीन बजे हाईवे को वाहनों के लिए बहाल करवाया।
विज्ञापन

सवारियों में अजीत कुमार, नरेश कुमार, प्रकाश चंद, दलीप कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार और अमित कुमार ने बताया कि दोपहर ढाई बजे हाईवे पर बैली मोड़ के समीप सामान से लदे ट्रक और पिकअप वाहन टकरा गए। गनीमत रही कि इस टक्कर में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। हाईवे पर चालकों की आपसी बहस के चलते एक घंटे तक रफ्तार थमी रही। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। आखिरकार मौके पर मौजूद लोगों के समझाने के बाद ही दोनों चालकों ने पीछे हट कर हाईवे को यातायात के लिए बहाल करवाया। पुलिस में यह मामला नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हाईवे प्रबंधन की कनिष्ठ अभियंता कनुप्रिया भल्ला ने बताया कि दो वाहनों में टक्कर के चलते हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया था। दोनों चालकों में आपसी रजामंदी के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पहले की तरह बहाल करवा हो गई थी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed