फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   driver died in road accident

लाहड़ू में टिपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Tue, 22 Jun 2021 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
driver died in road accident
लाहड़ू के पास सड़क से नीचे लुड़कने के बाद क्षतिग्रस्त टिपर। - फोटो : Chamba
लाहड़ू में टिपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट एनएच पर हुआ हादसा
पुलिस ने छह घंटे बाद बाहर निकाला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। भरमौर-पठानकोट एनएच पर लाहड़ू के पास टिपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मस्त राम पुत्र जरम सिंह गांव सगोत तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से टिपर में बुरी तरह से फंसे शव को छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। यहां शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत भरमौर-पठानकोट एनएच पर लाहडू के समीप एक टिपर सोमवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टिपर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक भी उसमें बुरी तरह फंस गया। वाहन गिरने की आवाज सुनते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टिपर में फंसे शव को निकालने के प्रयास किए लेकिन, शव बुरी तरह फंसा हुआ था। आखिरकार क्रेन की मदद से मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे शव को टिपर से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर नहीं पहुंचा प्रशासन : पठानिया
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि लाहडू के पास सोमवार देर रात साढ़े बारह बजे हादसे के बावजूद सुबह छह बजे तक न भटियात के एसडीएम न चुवाड़ी के थाना प्रभारी और न ही विधायक मौके पर पहुंचे। हादसे में एक युवक ने अपनी जान और परिवार ने सहारा खोया है। इस तरह से पूरी रात युवक चालक के मृत शरीर का गाड़ी में पड़े रहना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भटियात के शासन और प्रशासन पर कई सवालिया निशान खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलूणी के डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि टिपर में फंसे शव को क्रेन के जरिये बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल चुवाड़ी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव टिपर में फंस गया था, जिसे पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed