{"_id":"61cde4e15180c938706c69d0","slug":"drinking-water-supply-system-will-be-replaced-by-15-crores-in-the-city-chamba-news-sml3951830106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 15 करोड़ से बदला जाएगा पेयजल आपूर्ति सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 15 करोड़ से बदला जाएगा पेयजल आपूर्ति सिस्टम
विज्ञापन
Drinking water supply system will be replaced by 15 crores in the city
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर में 15 करोड़ रुपये से पेयजल सप्लाई सिस्टम को बदला जाएगा। हरेक वार्ड के लिए पेयजल भंडारण टैंक से सीधी लाइन बिछाई जाएगी। इस लाइन से सिर्फ वार्ड के घरों को ही पानी की सप्लाई दी जाएगी। गलियों में पुरानी हो चुकी पेयजल पाइपों को भी बदला जाएगा। गंदी नालियों में दबी पेयजल पाइपों को भी वहां से निकाल कर सुरक्षित तरीके से बिछाया जाएगा। जलशक्ति विभाग शहर के लोगों को स्वच्छ और नियमित पानी की आपूर्ति देने की योजना बना चुका है।
चंबा शहर की बीस हजार से अधिक आबादी को इसका लाभ मिलेगा। शहर की गलियों में पेयजल पाइप काफी समय पहले बिछाए गए थे। एक लाइन से दर्जनों घरों को पानी का कनेक्शन दिया गया है। कनेक्शन देने का क्रम आज भी जारी है। इससे कई बार लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति कम और ज्यादा भी हो जाती है। इसको लेकर शहरवासी विभाग में अपनी शिकायतें भी करते रहते हैं। इसी समस्या का समाधान करने के लिए विभाग ने 15 करोड़ की डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजी है, जिसकी अनुुमति शीघ्र विभाग को मिल सकती है।
गौरतलब है कि चंबा शहर के दायरे में 11 वार्ड आते हैं। यहां पेयजल आपूर्ति सिस्टम को बदला जाएगा। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर में पेयजल आपूर्ति सिस्टम को बदलने के लिए 15 करोड़ की डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी गई है। इसकी मंजूरी मिलते ही शहर में पुरानी पाइपों को बदलने का कार्य शुरू हो जाएगा।