फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drinking water supply not restored even after 20 days in Diet Cypress

Chamba News: डाइट सरू में 20 दिन बाद भी बहाल नहीं हुई पेयजल आपूर्ति

Mon, 28 Aug 2023 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply not restored even after 20 days in Diet Cypress
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू में 20 दिन बाद भी पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। पेयजल आपूर्ति बंद होने से विद्यार्थियों, स्टाफ और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, विभागीय कर्मचारी नई पेयजल लाइनें बिछाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि 20 दिन से संस्थान में पेयजल आपूर्ति बंद होने से अब पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में संस्थान को मजबूरन पानी के टैंकर की व्यवस्था करनी पड़ी। बता दें कि बीते दिनों भारी बारिश के बाद डाइट में पानी की सप्लाई ठप पड़ी हुई है। तब से लेकर वर्तमान समय तक पेयजल आपूर्ति बहाल न होने से स्टाफ सहित प्रशिक्षुओं को परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारी पेयजल आपूर्ति के बंद होने के पीछे पेयजल लाइन का टूटना ही वजह बता रहे हैं। डाइट सरू के कोऑर्डिनेटर ओंकार वर्मा ने बताया कि 20 दिन से पानी की आपूर्ति बाधित पड़ी हुई है। ऐसे में उन्हें पानी का टैंकर मंगवाना पड़ा। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता गौरव ठाकुर ने बताया कि विभागीय कर्मचारी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं। दावा किया कि जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed