फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drinking water problem will not trouble the patients and attendants

Chamba News: मरीजों-तीमारदारों को नहीं सताएगी पेयजल समस्या

Mon, 08 May 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 May 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Drinking water problem will not trouble the patients and attendants
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा के सरोल भवन में मरीजों और उनके तीमारदारों को पेयजल की समस्या नहीं सताएगी। सरोल में निर्माणाधीन भवन के पास ही नौ लाख लीटर क्षमता का पेयजल भंडारण टैंक बनेगा। जलशक्ति विभाग की मरेड़ी नाले से पानी को लिफ्ट कर सरोल पहुंचाने की योजना है। इसके लिए विभाग की ओर से बाकायदा 11.27 करोड़ का टेंडर आवंटित करवा दिया है। जल्द भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा। विभाग ने ठेकेदार को दो टूक शब्दों में समयानुसार कार्य को पूरा करने और कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। खैर, अब आगामी समय में सरोल में बनकर तैयार होने वाले मेडिकल कॉलेज के भवन के आरंभ होने से पहले विभाग यहां पर पेयजल की सहूलियत उपलब्ध करवाने की फिराक में है। मरेड़ी नाले से सरोल तक पानी लिफ्ट कर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए जलशक्ति विभाग ने अपने स्तर पर प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा जिसे अनुमति मिलने के बाद विभाग ने ड्राइंग तैयार करवाकर इसे दोबारा स्वीकृति को भेजा गया। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद अब इसे धरातल पर उतारने के लिए विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत मरेड़ी नाले के पास ही 10 और 15 लाख लीटर क्षमता के पानी को साफ करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। इन प्लांटों के माध्यम से आगे पाइपों के जरिये पानी को सरोल तक पहुंचाया जाएगा। सरोल में नौ लाख लीटर क्षमता का भंडारण टैंक बनेगा। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजिंदर सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरेड़ी नाले से पानी को लिफ्ट कर सरोल में पहुंचाने संबंधी 11.27 करोड़ का टेंडर आवंटित कर दिया गया है। ठेकेदार को चेताया गया है कि काम मेंं कोताही बरतने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed