{"_id":"628920f6a55025625c66a4b7","slug":"dren-admitted-in-school-dharam-pal-chamba-news-sml4096100141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को स्कूल में दिलवाएं प्रवेश : धर्म पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को स्कूल में दिलवाएं प्रवेश : धर्म पाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी/बनीखेत/चंबा। जिले के बनीखेत और डलहौजी क्षेत्रों में रह रहे प्रवासियों को अपने बच्चों को स्कूल में दाखिल करवाने के आदेश दिए गए।
शनिवार को जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा की टीम ने बनीखेत और डलहौजी में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की अगुवाई जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी धर्मपाल ने की। इस दौरान सर्वप्रथम फोस्टर केयर योजना के तहत दो बच्चों की देखभाल कर रहे लोगों के घरों में व्यवस्था जांची गई।
बच्चों के खान-पान और पढ़ाई संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। हालांकि, निरीक्षण के दौरान व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। उसके बाद टीम ने बनीखेत में रह रहे प्रवासियों से भी पूछताछ की। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई से संबंधित जानकारी जुटाई गई। कुछ प्रवासियों ने अपने बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिलवाया था। इस पर जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी ने अभिभावकों को आदेश दिए कि वे तुरंत बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलवाएं। साथ ही इसकी सूचना भी दें। बनीखेत में निरीक्षण करने के बाद टीम डलहौजी पहुंची। यहां सिविल अस्पताल में स्थित शिशु पालना गृह की व्यवस्था कतो जांचा गया। यहां भी व्यवस्था बेहतर पाई गई। निरीक्षण के दौरान बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा, अजय कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता बबीता देवी मौजूद रहे।