फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drains filled with garbage in Dharwala market, epidemic may spread

Chamba News: धरवाला बाजार में कूड़े से लबालब भरीं नालियां, फैल सकती है महामारी

Thu, 17 Oct 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 17 Oct 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Drains filled with garbage in Dharwala market, epidemic may spread
चंबा के धरवाला बाजार में कूड़े से अटी पड़ी निकासी नाली। स्त्रोत जागरूक पाठक
धरवाला (चंबा)। धरवाला बाजार में भरमौर-पठानकोट हाईवे के किनारे बनाई गईं नालियां कूड़ा-कर्कट से लबालब भर गई हैं। काफी समय से इनकी सफाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि समय रहते इन नालियों को साफ न किया गया तो क्षेत्र में महामारी फैल सकती है। कहा कि भरमौर-पठानकोट हाईवे के निर्माण कार्य के दौरान प्रबंधन ने नालियों का निर्माण करवाकर इसकी मरम्मत करने का जिम्मा लेने की बात कही थी। वर्तमान में हाईवे प्रबंधन कूड़े-कर्कट से लबालब भरी नालियों की साफ-सफाई को लेकर ध्यान नहीं दे रहा है।
--
परिचर्चा
धरवाला बाजार में नालियां कूड़े-कर्कट से लबालब भरी हैं। इस वजह से बाजार में बदबू फैली हुई है। लोगों को मुंह ढककर ही धूप सेंकनी पड़ रही है। - सोनू राजपूत
विज्ञापन

--
हाईवे की नालियों की निरंतर साफ-सफाई कई माह से नहीं हो पा रही है। सफाई न होने से गंदगी का आलम है। प्रशासन के स्वच्छता को लेकर छेड़े अभियान की पोल खुल रही है। - रविंद्र राजपूत
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हाईवे प्रबंधन को पहले भी नालियों की सफाई को लेकर अवगत करवाया है। हर बार लोगों को आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। यही हाल रहा तो महामारी फैल सकती है। - मनोज मस्ताना
--
हाईवे प्रबंधन ने नालियों की सफाई को लेकर उचित प्रबंध नहीं किए हैं। पहले समयानुसार साफ-सफाई को लेकर बात कही थी, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है। - मुकेश शर्मा


--हाईवे प्रबंधन के अधिशासी अभियंता मीत कुमार शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द ठेकेदार को निर्देश जारी कर नालियों की साफ-सफाई करवा कर चकाचक करवा दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed