{"_id":"676c7263b1f98e927d04ecab","slug":"drains-are-blocked-dirty-water-is-reaching-the-shops-chamba-news-c-88-1-cmb1002-140383-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नालियां बंद... दुकानों तक पहुंच रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नालियां बंद... दुकानों तक पहुंच रहा गंदा पानी
Thu, 26 Dec 2024 03:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
चंबा के चुवाड़ी में दुकान के आगे से बहता निकासी नाली का पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी बाजार में चार सालों से चल रही परेशानी का नगर पंचायत आज दिन तक समाधान नहीं कर पाई है। दरअसल, चुवाड़ी बाजार में निकासी नालियां बंद होने की वजह से जरा सी बारिश होने पर दुकानों तक गंदा पानी पहुंच रहा है। जिससे दुकान में रखा सामान खराब हो रहा है।
हालांकि, कई बार इस बारे में दुकानदार नगर पंचायत को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन, समस्या का आज दिन तक समाधान नहीं हुआ है। इसके चलते दुकानदारों ने नाराजगी जाहिर की है कि दुकानों का रेंट लेने में नगर पंचायत जरा देरी नहीं करती है। लेकिन, पिछले चार सालों से निकासी नालियां ब्लॉक है। जिस कारण सड़क पर बहने वाला पानी दुकानों में आ रहा है। जिससे उनका काफी नुकसान हो रहा है। लेकिन, नगर पंचायत उस समस्या का समाधान करने में असमर्थ है।
इनसेट
मंगलवार को चुवाड़ी में बारिश होने से निकासी नालियों का पानी दुकानों तक पहुंच गया। जिससे दुकानों में रखा सामान काफी खराब हुआ। यह समस्या आज या कल की नहीं, बल्कि चार साल से चल रही है। नगर पंचायत इस समस्या से निजात दिलाए।
विज्ञापन
बृजलाल शर्मा, दुकानदार
नगर पंचायत चुवाड़ी ने लंबे समय से ब्लॉक हुई नालियों की सुध नहीं ली है। जिसका खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश में जितना भी पानी सड़क पर बहता है वह पानी उनकी दुकानों तक आ रहा है।
श्याम सिंह बलौरिया, दुकानदार
लंबे समय से वे नगर पंचायत से यह मांग कर रहे है कि सड़क को लगभग डेढ़ फुट ऊंचा कर दें। ताकि, पानी नीचे बहने की बजाय आगे की तरफ बहता रहे। लेकिन, आज दिन तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।
केवल सिंह, दुकानदार
जब दुकानों का रेंट समय पर नहीं देते है तो नगर पंचायत नोटिस जारी कर देती है। लेकिन, चार साल से यह निकासी नालियां ब्लॉक हैं। बारिश के समय उनकी दुकानें गंदले पानी से भर जाती हैं। इसको लेकर नगर पंचायत ने कोई उचित कदम नहीं उठाए है।
सीमा आराध्या, दुकानदार
नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढ़क का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। नगर पंचायत के तहत आती ब्लॉक हुई निकासी नालियों को ठीक करवाया जाएगा। ताकि, बारिश के दौरान पानी दुकानों तक न पहुंचें।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला