फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   double lane bridge made in sarotha chamba

सरोथा नाला में साढ़े छह करोड़ की लागत से बनेगा डबललेन पुल

Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
double lane bridge made in sarotha chamba
चंबा। चंबा-पनेला मार्ग पर सरोथा नाला पर जल्द ही डबललेन पुल का निर्माण होगा। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने इस मामले को लेकर एक प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा है। जैसे ही सरकार की स्वीकृति मिलेगी, पुल को लेकर औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मार्ग पर सरोथा क्षेत्र का एक मोड़ ही करीब एक किलोमीटर है। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इस दूरी को कम करने के लिए विभाग ने पुल बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

पुल के निर्माण से टीबी वार्ड से दूसरे छोर पर पहुंचने के लिए आठ सौ मीटर की जगह सिर्फ सौ मीटर की दूरी तय करनी होगी। गौरतलब है कि लोग इस मामले को लेकर काफी समय से मांग कर रहे थे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण की संभावनाएं तलाशी और प्रस्ताव तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा के अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि साढ़े छह करोड़ की राशि का पुल निर्माण के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया गया है। स्वीकृति के बाद औपचारिकताएं पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed