फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Don't make small children work in dhabas and shops

Chamba News: ढाबों और दुकानों में छोटे बच्चों से न करवाएं श्रम

Thu, 22 Jun 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 22 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Don't make small children work in dhabas and shops
खज्जियार (चंबा)। बालश्रम उन्मूलन अभियान के तहत गठित टीम ने खज्जियार में औचक निरीक्षण कर लोगों को बालश्रम न करवाने के बारे में जागरूक किया। इस दौरान टीम ने खज्जियार में दुकानों सहित ढाबों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम में उपनिरीक्षक श्रम विभाग ऋषभ चौधरी, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अंजना कुमारी, बाल कल्याण समिति सदस्य संतराम, निशा बहल, जिला बाल संरक्षण इकाई से विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी माला शर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई से परामर्शदाता स्नेह शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा से चमन सिंह और विक्की जरियाल सहित पुलिस विभाग से एएसआई मदन पाल, आरक्षी दीप सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे। इस दौरान दुकानदारों और ढाबा संचालकों को बताया गया कि वे नाबालिगों को दुकान और घर में काम पर न रखें।
विज्ञापन


इसके साथ-साथ लोगों को यह भी बताया गया कि बाल श्रम से जुड़ी किसी भी सूचना को जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा, चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 और पुलिस की आपातकालीन सेवा 100 नंबर पर दिया जा सकता है। बाल श्रम से जुड़ी किसी भी सूचना के संबंध में सूचना देने वाले का नाम-पता गुप्त रखा जाता है। यदि कोई माता-पिता अपने बच्चों को किसी के घर, दुकान, ढाबों, फैक्ट्रियों या अन्य जगह पर बाल श्रम में धकेलते हैं या कोई नियोक्ता छोटे बच्चों को काम पर रखता है तो ऐसी स्थिति में माता-पिता और नियोक्ता दोनों के खिलाफ कड़ी सजा एवं जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि यदि कहीं भी बालश्रम के कारण बच्चों के अधिकारों का हनन होता है तो इसकी सूचना देना सुनिश्चित करें। बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed