{"_id":"684033c208f714470b0bbdb3","slug":"domestic-gas-supply-stopped-in-banikhet-market-for-three-weeks-chamba-news-c-88-1-ssml1004-152152-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बनीखेत बाजार में तीन सप्ताह से घरेलू गैस सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बनीखेत बाजार में तीन सप्ताह से घरेलू गैस सप्लाई ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत बाजार में तीन सप्ताह से घरेलू गैस सप्लाई ठप
सैकड़ों उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही परेशानी
निर्धारित जगह पहुंचने से पहले खत्म हो जा रहे सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत बाजार में तीन सप्ताह से घरेलू गैस सिलिंडरों की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे गैस उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
उपभोक्ताओं मोनिका, भूरी सिंह, अर्जुन, विजेंद्र, आरती, संतोष आदि का कहना है कि बनीखेत बाजार में गैस सप्लाई का दिन हर सप्ताह का वीरवार निर्धारित किया है। लेकिन, गैस की गाड़ी बनीखेत बाजार में निर्धारित दिन को नहीं आती है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि सप्लाई की गाड़ी या तो अमर ढाबा, बस स्टैंड या फिर पद्दर बाजार में ही खत्म हो जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को अपने खाली गैस सिलिंडर भरवाने के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। सिलिंडर ढुलाई की एवज में उन्हें उन्हें मजदूरी अपनी जेब से देनी पड़ती है। इससे उनकी जेब पर भी खूब कैंची चल रही है।
बनीखेत बाजार में गैस सप्लाई न आने से वार्ड नंबर-एक , बाजार, वार्ड नंबर-4, धोबी मोहल्ला व कंड़ा के सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी प्रबंधन से नियमित रूप से बनीखेत बाजार में निर्धारित दिन को घरेलू गैस सिलिंडरों की गाड़ी भेजने का आग्रह किया है।
डलहौजी गैस एजेंसी के प्रबंधक पवन का कहना है कि उनके ध्यान में मामला लाया गया है। वीरवार को बनीखेत बाजार में गैस सिलिंडरों की गाड़ी भेज दी जाएगी।