फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   doctors transferred from District to Medical college

जिले में तैनात डॉक्टरों को ही कर दिया मेडिकल कॉलेज शिफ्ट

Tue, 20 Apr 2021 06:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
doctors transferred from District to Medical college
चंबा। प्रदेश सरकार चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति करने की बजाय जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात चिकित्सकों की ड्यूटी मेडिकल कॉलेज में लगा रही है। मेडिकल कॉलेज में कोविड अस्पताल चलाने के लिए प्रबंधन ने सरकार से चंबा में डॉक्टरों की नियुक्तियां करने की मांग की थी। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सरकार को लिखित रूप में पत्र भी लिखा था। लेकिन, सरकार ने चंबा मेडिकल कॉलेज में नए चिकित्सकों की तैनाती करने की बजाय जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात चार चिकित्सकों के ऑर्डर कोविड अस्पताल के लिए कर दिए हैं। जिन स्वास्थ्य संस्थानों से डॉक्टरों के तबादले किए गए हैं, वहां पर स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ा जाएंगी। सरकार के इस फैसले से जिले के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज पहले ही सौ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। कोरोना संक्रमण में चिकित्सक ओपीडी के साथ कोविड सेंटरों में भी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में सरकार को नए चिकित्सकों की तैनाती करनी चाहिए थी लेकिन सरकार ने चंबा में तैनात डॉक्टरों को ही मेडिकल कॉलेज में तैनात कर दिया।
विज्ञापन

इन अस्पतालों से स्थानांतरित किए डॉक्टर
प्रदेश सरकार ने डलहौजी, चुवाड़ी, तीसा और सिविल अस्पताल भरमौर से एक-एक चिकित्सक कोविड अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है। जबकि, कोविड अस्पताल में प्रबंधन की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग की गई थी लेकिन सरकार ने खानापूर्ति करने के लिए चंबा जिला में तैनात चिकित्सकों को ही कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का काम किया है। जिन सिविल अस्पतालों से डॉक्टरों की तैनाती कोविड अस्पताल में की गई है, वहां पर आने वाले समय में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा का अभाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में चार चिकित्सकों की कोविड-19 के लिए ड्यूटी लगाई गई है। कोविड अस्पताल को चलाने के लिए डॉक्टरों की जरूरत है। सरकार से अन्य चिकित्सकों की मांग की गई है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन मरीजों को बेहतर सुविधा देने का हरसंभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed