{"_id":"6a454f5a2c37fd51240407df","slug":"doctors-day-celebrated-with-great-enthusiasm-at-the-medical-college-chamba-news-c-88-1-ssml1006-188517-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया चिकित्सक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया चिकित्सक दिवस
Wed, 01 Jul 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल काॅलेज के दरबार हाल में चिकित्सक दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि एक जुलाई को देश भर में चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के महान डॉक्टर बीसी रॉय को समर्पित है। डॉ. बीसी रॉय का पूरा नाम बिधानचंद्र रॉय था, वह एक महान समाजसेवी, अच्छे राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी भी थे। पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे। आजादी के दौरान उन्होंने असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया। एक जुलाई को उनका जन्मदिन होता है। उनके सम्मान में यह दिन देश में चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। भारत सरकार ने सन 1991 में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने की शुरुआत की थी। बताया जाता है कि बीसी रॉय महात्मा गांधी के दोस्त और निजी चिकित्सक थे और उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उनका इलाज किया था। एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में केक भी काटा गया। इस मौके चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. आदित्य कश्यप, डॉ. श्रीधर राव, डॉ. मानिक सहगल, डॉ. रजनीत कौर, डॉ. रणदीप मान, डॉ. विजय यादव, डॉ. अमित कुमार, डॉ. आशीष, डॉ. विनोद भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद