फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Doctors checkup patients by wearing black badges

Chamba News: चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर किया मरीजों का चेकअप

Sat, 27 May 2023 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 May 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Doctors checkup patients by wearing black badges
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों ने शनिवार को काले बिल्ले लगाकर काम किया। इतना ही नहीं मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रशिक्षु भी काले बिल्ले लगाए नजर आए। सरकार ने हाल ही में चिकित्सकों को मिलने वाले एनपीए को बंद कर दिया है। इसके विरोध में प्रदेशभर के चिकित्सक लामबंद हो गए हैं। चिकित्सक एनपीए की बहाली को लेकर आंदोलन की राह पर चलने को तैयार हो गए हैं। इसके लिए चिकित्सीय एसोसिएशनों ने सरकार को चेतावनी भी जारी कर दी है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज चंबा की सभी ओपीडी में चिकित्सक काले बिल्ले लगाकर कार्य करते हुए दिखे। हालांकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई लेकिन यदि चिकित्सकों की हड़ताल होती है तो मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसको लेकर चिकित्सीय एसोसिएशनों ने सरकार को सचेत भी कर दिया है। उन्होंने एनपीए की बहाली की मांग की है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा की फैकल्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि सरकार ने एनपीए को बंद करके चिकित्सकों को मिलने वाली सुविधा को बंद कर दिया है जो उनका अधिकार है। कहा कि सरकारी अस्पताल में सेवा देने वाला चिकित्सक निजी प्रैक्टिस न करे इसके लिए सरकार की तरफ से चिकित्सकों को एनपीए दिया जाता था। अब सरकार ने एनपीए भी बंद कर दिया है। चिकित्सकों को निजी प्रैक्टिस करने की अनुमति भी प्रदान नहीं की है। इस मुद्दे को लेकर राज्य एसोसिएशन स्वास्थ्य मंत्री से मिली है। राज्य की तरफ से जो निर्देश प्राप्त होंगे उसके अनुरूप आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ओपीडी सेवाएं देने के उपरांत चिकित्सकों ने बैठक करके भी इस मुद्दे पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed