{"_id":"6107fea18ebc3e8416736c52","slug":"doctors-checked-people-s-health-in-chaubia-chamba-news-sml379005959","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबिया में डॉक्टरों ने जांचा लोगों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबिया में डॉक्टरों ने जांचा लोगों का स्वास्थ्य
विज्ञापन
फूड प्वाइंजनिग के शिकार हुए बच्चों की पंचायत चौबिया के गांवपटौडी में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की ?
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। चौबिया पंचायत में फूड प्वाइजनिंग के मामले सामने आने पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पंचायत में पहुंची। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंचायत के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य को लेकर पूछताछ की। जो लोग फूड प्वाइजनिंग की वजह से बीमार थे उन्हें मौके पर दवाई दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पटौडी, नांगली, बंदौला सहित अन्य गांवों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य जांचा।
चौबिया पंचायत प्रधान बाला ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंचायत में बीमार लोगों को दवाइयां आवंटित की हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जल शक्ति विभाग भी इस घटना के बाद हरकत में आ गया है। चौबिया पंचायत को पानी की सप्लाई मुहैया करवाने वाले पेयजल स्रोतों में विभागीय कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही जांच के लिए पानी के सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को जांच के लिए चंबा भेजा गया है। इसके अलावा खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिनकी प्रयोगशाला में जांच होगी। टीम में शामिल डॉक्टर मयंक शर्मा, डॉक्टर शुभम शर्मा और फार्मासिस्ट नीरज कुमार ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित शर्मा ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को चौबिया पंचायत में भेजकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करवाई गई है। जो लोग बीमार पाए गए, उन्हें मौके पर ही मुफ्त दवाइयां आवंटित की गई। फूड प्वाइजनिंग किन कारणों से हुई, इसकी भी जांच की जा रही है।