{"_id":"620e5075d815a678be03e20d","slug":"doctor-on-strike-patient-suffering-chamba-news-sml3998714154","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर हड़ताल पर, मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर हड़ताल पर, मरीज बेहाल
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में डाक्टरों की हड़ताल के चलते फर्श पर परेशान बैठे मरीज।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। दिन: वीरवार। स्थान: चंबा मेडिकल कॉलेज। समय: सुबह साढ़े नौ से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक। मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर पेन डाउन हड़ताल के चलते दो घंटे ओपीडी से नदारद रहे। सुबह समय नौ बजे। मरीज डॉक्टर से चेकअप करवाने के लिए पंजीकरण केंद्र के बाहर लंबी लाइनों में अपनी पर्ची बनवाने के लिए खड़े हैं।
लाइन इतनी लंबी है कि मरीजों को पर्ची बनवाने में आधे से एक घंटे का समय लग रहा है। दस बजे मरीज ओपीडी पहुंचते हैं तो वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं होता है। ओपीडी में निजी सुरक्षा कर्मी और अन्य स्टाफ मौजूद है, जो मरीजों को ओपीडी में डॉक्टर के साढ़े ग्यारह बजे आने की जानकारी दे रहा है। ओपीडी ब्लॉक की दूसरी मंजिल में स्थित मेडिसन ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ लगी है। बुजुुर्ग मरीज थकावट की वजह से ठंडे फर्श पर बैठ जाते हैं। उसके आगे महिला ओपीडी के बाहर महिलाओं की भीड़ लगी है।
गर्भवती अपनी नियमित जांच करवाने के लिए पहुंची हैं, जो डॉक्टर का इंतजार करने के लिए ठंडे फर्श पर बैठने के लिए मजबूर हैं। इसी तरह अन्य बीमारी का इलाज करवाने के लिए पहुंची महिलाएं भी परेशान हैं। हड्डी रोग ओपीडी के बाहर मरीजों का जमावड़ा लगा है। स्टाफ को पर्ची थमाने के बाद मरीज ओपीडी के बाहर डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे हैं। यही हाल नेत्र ओपीडी के बाहर का है। यहां मरीज अपनी आंखों का चेकअप करवाने के लिए सुबह से खड़े हैं लेकिन, पेन डाउन हड़ताल के चलते उन्हें दो घंटे डॉक्टर का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इन सबके बीच मेडिकल कॉलेज के
आपातकालीन कक्ष में मरीजों को कोई असुविधा नहीं देखी गई। क्योंकि, वहां पर डॉक्टर रूटीन की तरह नियमित सेवाएं दे रहे हैं। एसएम डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि पेन डाउन स्ट्राइक के बाद चिकित्सक अपनी-अपनी ओपीडी में पहुंच गए, जिसके बाद मरीजों का चेकअप शुरू हो गया।