फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dobala Danga-Chhambar road will be built with Rs 66 lakhs: Pathania

66 लाख से बनेगी डोबाला डंगा-छंबर सड़क : पठानिया

Thu, 08 Feb 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Dobala Danga-Chhambar road will be built with Rs 66 lakhs: Pathania
चंबा के डोबाला डंगा-छम्बर  संपर्क मार्ग का शिलान्यास करते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया।
बनीखेत (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पंजाब राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र कटोरी बंगला के डोबाला डंगा से छंबर गांव तक संपर्क सड़क का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

पठानिया ने गदियाड़ा गांव में जनसभा में कहा कि डोबाला डंगा- छंबर संपर्क सड़क के निर्माण कार्य पर 66 लाख रुपये खर्च होंगे। कहा कि डोबाला डंगा-छंबर संपर्क सड़क को इस क्षेत्र के गांव भोटन तक विस्तार देने के लिए सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। निर्माण कार्य आगामी वित्त वर्ष में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने विभागीय निर्धारित नियमों के पूरा होने की अवस्था में राजकीय माध्यमिक विद्यालय समोतर को उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने का भरोसा दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर तुन्नुहट्टी-रोणी संपर्क मार्ग पर बस सेवा शुरू करने का भी आश्वासन दिया। कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को लेकर 24 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पठानिया ने लगातार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को लेकर बोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि डोबाला डंगा- छंबर संपर्क सड़क बनने से जोहड़, गरनेडी, चलेला, छंबर, चरमाणी, वासा, गोचर, चौँका इत्यादि गांवों की एक हजार से अधिक आबादी को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed