फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Do not sprinkle insecticide on apple tree after flowering

फूल आने पर सेब के पेड़ पर न छिड़कें कीटनाशक : केहर

Sun, 12 Mar 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Mar 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Do not sprinkle insecticide on apple tree after flowering
होली में बागवानों को सेब परागण के बारे में जानकारी देते उद्यान विभाग के अधिकारी।
भरमौर (चंबा)। उद्यान विभाग भरमौर सेब के परागण प्रबंधन के लिए जन अभियान चला रहा है। इसके तहत रविवार को होली पंचायत के सुटकर गांव में एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें 100 किसान-बागवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान परागण क्रिया में मधुमक्खियों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और देसी मधुमक्खी को बढ़ावा देने के लिए लोगो को जागरूक किया गया।
विज्ञापन








कृषि विज्ञान केंद्र सरू से डॉ. केहर सिंह, उद्यान विभाग से विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा और उद्यान विकास अधिकारी डॉ. मनोहर लाल उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में लोगों को मधुमक्खियों के ऊपर कीटनाशकों के नकारात्मक प्रभाव के बारे बताया। बताया कि सेब में गुलाबी कली खिलने के बाद कोई भी कीटनाशक का छिड़काव न करें, क्योंकि फूल खिलने पर मधुमक्खियों द्वारा परागण क्रिया की जाती है। इस अवस्था में अगर हम स्प्रे करते हैं तो मधुमक्खी मर सकती है। इससे फल सेटिंग पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed