फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Do not defecate in the open, maintain cleanliness around Chaugan

Chamba News: खुले में न करें शौच, चौगान के आसपास बनाए रखें सफाई

Mon, 29 Jul 2024 09:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 29 Jul 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Do not defecate in the open, maintain cleanliness around Chaugan
चंबा। मिंजर मेले में बाहरी राज्यों से पहुंचे लोगों से प्रेरणा संस्था के पदाधिकारियों ने आह्वान किया है कि मेले के दौरान शहर को साफ-सुथरा रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

संस्था के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक आवास, कैफे मार्ग और परिधि गृह के समीप बैठे प्रवासी लोगों को जागरूक करते हुए खुले में शौच न करने और चौगान के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। इसके अलावा सड़क किनारे वाहन पार्क करने वाले लोगों से भी आह्वान किया है कि वे निर्धारित पार्किंग में ही अपने वाहन पार्क करें। इसके अलावा उन्होंने बाहरी राज्यों से आए कारोबारियों से भी आग्रह किया है कि वे पालिथीन का प्रयोग न करें। इस मौके पर संस्था सदस्य अंजनी ठाकुर, हरि पंडित, दीक्षा मेहरा, भारती, रवि ठाकुर, बानी भूषण, सुरेश कुमार, नरेंद्र खन्ना, हिमांशु ठाकुर, सपना चौणा, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि मिंजर मेले के दौरान काफी संख्या में बाहरी राज्यों से लोग अपने परिवार सहित पहुंचते हैं। ऐसे में प्रेरणा संस्था का यह प्रयास काफी सराहनीय है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed