{"_id":"6463bda0b64e88b91b055956","slug":"district-level-ashad-snake-fair-will-be-held-in-banikhet-chamba-news-c-19-1-154254-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बनीखेत में होगा जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बनीखेत में होगा जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेला
Tue, 16 May 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 16 May 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी (चंबा)। बनीखेत में जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का आयोजन 21 से 24 जून तक पधर चौगान में किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। मेले में जिले की समृद्ध लोककला एवं संस्कृति को विशेष अधिमान देने का निर्णय किया गया।
साथ में यह भी निर्णय किया कि मेले के पहले दिन शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन कुश्ती प्रतियोगिता और तीसरे व चौथे दिन सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। यह भी निर्णय किया गया कि निजी और संस्थागत प्रयोजन को आयोजित की जाने वाली विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों का हिस्सा बनाया जाए। एसडीएम ने बताया कि मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न उपसमितियों का गठन किया जाएगा। उपसमितियां विभिन्न व्यवस्थाओं का समय पर निष्पादन सुनिश्चित बनाएंगी। आयोजन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान सदस्यों ने मेले का आयोजन थीम पर आधारित करने, स्मारिका का प्रकाशन और स्थानीय विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों की ओर से बहुआयामी गतिविधियां आयोजित करने का निर्णय किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य के रूप में सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने मेले के बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
बैठक में जिला लोक संपर्क अधिकारी सुभाष कटोच, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, तहसीलदार रमेश चौहान, जिला परिषद सदस्य पवन कुमार, पंचायत समिति सदस्य सलीमा कुमारी, प्रधान व्यापार मंडल विजेंद्र शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत बनीखेत और नाग शनि साईं समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सहित विभिन्न पंचायतों सहित शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।