फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   District Congress did Satyagraha in protest against Agniveer scheme

अग्निवीर योजना के विरोध में जिला कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

Mon, 27 Jun 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
District Congress did Satyagraha in protest against Agniveer scheme
चंबा में उपायुक्त कार्यालय के गेट के बाहर परिसर पर बैठ अग्निप्रथ योजना के खिलाफ विरोधी जताते कां - फोटो : Chamba
चंबा। केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के विरोध में जिला कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर सत्याग्रह किया। जिला अध्यक्ष नीरज नैयर की अगुवाई में यह सत्याग्रह किया गया। इसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त के माध्यम से इस योजना को निरस्त करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना सांविधानिक प्रक्रिया के इस योजना को भारत के युवाओं पर थोपा है। इससे भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास को ठेस पहुंची है। कहा कि दो वर्ष पहले हुई सेना भर्ती प्रक्रिया को पूरा करके कॉल लेटर का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं की भर्ती रद्द करके सरकार ने उनके साथ अन्याय किया है। संपूर्ण कांग्रेस पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। कहा कि भारत के युवाओं के साथ हो रहे इस अन्याय को कांग्रेस पार्टी कदापि सहन नहीं करेगी। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता जगदीश हांडा, महासचिव सुदर्शन ठाकुर, महासचिव कपिल भूषण, महिला कांग्रेस की निशा कुमारी, सेवादल के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, युकां जिला उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर सहित विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed