फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dispute in manimasesh hele udan

पहले ही दिन हैलीकाप्टर की कॉमर्शियल उड़ान में अड़ंगा

Thu, 18 Aug 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला चंबा
अमर उजाला चंबा Updated Thu, 18 Aug 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
मौसम की बेरुखी और तकनीकी कारणों से वीरवार को मणिमहेश के लिए उड़ानें नहीं हो पाईं। मणिमहेश के लिए कामर्शियल उड़ानें होनी हैं। इसके लिए केंद्र सरकार के डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन की मंजूरी जरूरी थी।  बुधवार को हैलीकॉप्टर ने ट्रायल के आधार पर भरमौर हैलीपैड से गौरीकुंड तक कई उड़ानें भरीं और गौरीकुंड में सफल लैंडिंग भी की। वीरवार सुबह से मणिमहेश यात्रा में हैलीकॉप्टर का व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू होना था। लेकिन केंद्र सरकार से एनओसी न मिलने की वजह से उड़ानें नहीं हो पाईं। अब उड़ानें शुक्रवार तक के लिए टाल दी गई हैं।
विज्ञापन

 शुक्रवार को दिल्ली से अधिकारियों की एक टीम भरमौर पहुंचेगी और यह टीम तय करेगी कि भरमौर हैलीपैड से मणिमहेश तक व्यावसायिक हवाई सफर सुरक्षित है या नहीं। इसके बाद ही उड़ानें शुरू हो पाएंगी। उधर, प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मौसम खराब होने की स्थिति में हैलीकॉप्टर की उड़ानें नहीं होंगी। इसके लिए जिन यात्रियों ने हेली टैक्सी से मणिमहेश के दर्शन करने हैं, वे मौसम का रुख देखकर ही यात्रा व हवाई सफर के लिए पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन


मौसम पर निर्भर करेंगी उड़ानें : प्रशासन
उधर, अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर विनय धीमान ने बताया कि शुक्रवार से हेली टैक्सी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। लेकिन, यह सेवा मौसम पर निर्भर करेगी। दिल्ली से शुक्रवार सुबह अधिकारियों की टीम भरमौर पहुंच जाएगी और इजाजत मिलते ही मौसम का रुख देखकर व्यावसायिक उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed