फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dispensary locked for four years, wandering villagers

डिस्पेंसरी में चार साल से ताला, भटक रहे ग्रामीण

Thu, 21 Apr 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dispensary locked for four years, wandering villagers
बरोटी में बंद पड़ी एनएचपीसी बेरा सिंयुल सुरगांनी प्रोजैक्ट की डिस्पेंसरी। संवाद - फोटो : Chamba
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सिंगाधार के बरोटी स्थित एनएचपीसी की डिस्पेंसरी में ताला लटका हुआ है। इससे एक हजार आबादी को परेशानी हो रही है। हालात यह हैं कि पंचायत के लोगों को मामूली बीमारी के इलाज के लिए भी 14 किलोमीटर दूर सलूणी जाना पड़ रहा है। इससे नजदीक उनके लिए कोई भी स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दस साल पहले एनएचपीसी ने स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बरोटी में डिस्पेंसरी खोली थी जहां एक हजार आबादी को स्वास्थ्य सुविधा मिलती थी। पिछले चार साल से यह डिस्पेंसरी बंद पड़ी हुई है। इसकी वजह से स्थानीय लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अब दरबदर भटकने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजय कुमार, देश राज, व्यास देव, चमारू राम, तेज राम, चतरो राम, बिहारी लाल और तुला राम ने बताया कि उनकी पंचायत परियोजना प्रभावित इलाके में आती है। ऐसे में एनएचपीसी प्रबंधन का दायित्व बनता है कि वहां डिस्पेंसरी को नियमित रूप से सुचारु रखा जाए लेकिन इस दिशा में प्रबंधन कोई उचित कदम नहीं उठा रहा है। इसको लेकर स्थानी लोगों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि एनएचपीसी को आदेश देकर बंद डिस्पेंसरी को शीघ्र चालू करवाए। एसडीएम सलूणी डॉ. स्वाति गुप्ता ने बताया कि एनएचपीसी प्रबंधन को डिस्पेंसरी खोलने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed