फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Diseases affected people due to change in weather

Chamba News: मौसम में बदलाव से बीमारियाें ने जकड़े लोग

Tue, 19 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Diseases affected people due to change in weather
चंएबा के तीसा अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए लोगो की भीड़।संवाद
तीसा (चंबा)। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण सिविल अस्पताल तीसा में रोजाना सिरदर्द, खांसी-जुकाम, उल्टी, दस्त, बदन और पेट दर्द की चपेट में आ रहे लोग इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बड़े भी शामिल हैं। ऐसे में विशेषज्ञ इन मरीजों को उपचार देने के अलावा उन्हें मौसम में हो रहे बदलाव के चलते अपनी सेहत के प्रति विशेष ध्यान देने का परामर्श दे रहे हैं। आलम यह है कि रोजाना तीसा ओपीडी में 80 से 120 लोग उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं। ओपीडी में मोर्चा संभाल रहे बीएमओ चिकित्सक मरीजों का चेकअप करने के बाद उन्हें जरूरी परामर्श और दवाइयां देकर भेज रहे हैं।
विज्ञापन

चुराह विधानसभा के तहत ग्राम पंचायत सनवाल, झज्जाकोठी, देहग्रा, शलेलाबाडी, थनेईकोठी, कुठेड़ बदौरा, हरतवास, सेईकोठी, मंगली, बौदेडी- जुनास- गुईला- सत्यास, शिरी, बैरागढ़, घुलेई,टेपा, देवीकोठी, गुवाडी- खुशनगरी,पधर, भंजराडू, खजुआ, जुगरा,बिहाली, तीसा-1, तीसा-2 नेरा, लेसुई, गंडफरी, भराडा़, टिकरीगढ़, देहरोग, चांजू, चरडा़, बगेईगढ़, देहरा, जसौरगढ़, दिलोला, डौरी, थल्ली, चिल्ली, शतेवा आदि क्षेत्र से लोग तीसा अस्पताल पहुंच रहे हैं। कभी मौसम गर्म हो रहा है तो कभी ठंड हो रही है। इसके अलावा तेज धूप खिलने पर लू जैसे हालात भी पैदा हो रहे हैं। ऐसे मौसम में लोगों के बीमार होने की संभावना बढ़ रही है। विशेषज्ञ लोगों को ऐसे मौसम में खानपान को लेकर विशेष ध्यान देने की बात कह रहे हैं। जिनकी तबीयत ज्यादा खराब हो रही है उन्हें विशेषज्ञ अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है। बीएमओ तीसा ऋषि पुरी ने बताया कि सीजनल बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। मरीजों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने को लेकर जरूरी परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed