{"_id":"6a3eb394ac0f018bd00019af","slug":"disaster-rescue-training-conducted-in-gurad-panchayat-chamba-news-c-88-1-ssml1007-187964-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गुराड़ पंचायत में दिया आपदा में बचाव का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गुराड़ पंचायत में दिया आपदा में बचाव का प्रशिक्षण
Fri, 26 Jun 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा की गुराड़ पंचायत में आपदा संबंधी गुर सीखते ग्रामीण और युवा।स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। गुराड़ पंचायत में आपदा से निपटने की क्षमता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के सहयोग से आपदा रक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
समाजसेवी देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम दुर्गम एवं आपदा-संवेदनशील पंचायतों में करवाया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय युवाओं, स्वयंसेवकों तथा समुदाय के प्रतिनिधियों को आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, खोज एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, राहत प्रबंधन तथा सामुदायिक सुरक्षा से संबंधित आवश्यक कौशल प्रदान करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भूस्खलन, बाढ़, बादल फटने, जंगल की आग, भूकंप तथा अन्य आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आपदा की स्थिति में समन्वित कार्रवाई, सुरक्षित निकासी, जोखिम प्रबंधन तथा समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की एक सक्षम टीम तैयार करने का प्रयास किया। संवाद