फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Disaster affected areas reviewed in Churah and Saluni

Chamba News: उपायुक्त ने चुराह और एडीएम ने सलूणी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

Fri, 21 Jul 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 21 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Disaster affected areas reviewed in Churah and Saluni
चंबा के सलूणी क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेते उपायुक्त अपूर्व देवगन।संवाद
चंबा। लगातार जारी बारिश के कारण जिला में विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाने को लेकर आज विधानसभा चुराह के तहत चांजू नाला और हिमगिरि इलाके का दौरा कर भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने चांजू नाला में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने हिमगिरि क्षेत्र के कुम्हारका गांव का दौरा कर भूस्खलन से प्रभावित लोगों के घरों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि उप मंडलीय प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत राशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग को अपने अधिकार क्षेत्र में विभिन्न सड़क मार्गों को बहाल रखने को भी कहा है। उपायुक्त ने ग्रामीण स्तर पर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर खंड विकास अधिकारियों को मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए ताकि कार्यों को जल्द शुरू किया जा सके। इ
विज्ञापन

वहीं, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) अमित मैहरा ने विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत सलूणी क्षेत्र का दौरा कर सलूणी-कुंड-पतरूमा संपर्क सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने जड़ोंगा, प्रेम नगर, डिवरु इत्यादि क्षेत्रों में भी भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी सलूणी को महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत कन्वर्जेंस के माध्यम से मरम्मत कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राजस्व विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के फील्ड अधिकारियों को अपने मुख्यालय पर तैनात रहने के निर्देश भी जारी किए ताकि आपदा के दौरान लोगों को तत्काल फौरी राहत और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाई जा सके। इस दौरान उपायुक्त और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के साथ संबंधित उपमंडलों के विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed