फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Digital mapping survey of 1069 villages will be done soon

1069 गांवों का जल्द होगा डिजिटल मैपिंग सर्वे

Sat, 19 Mar 2022 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Digital mapping survey of 1069 villages will be done soon
उपायुक्त कार्यालय सभागार में उपायुक्त डीसी राणा विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला अनुश्रवण एवं निगरानी समिति की बैठक की उपायुक्त चंबा डीसी राणा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि जिला में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत आबादी देह गांवों का डिजिटल रिकॉर्ड बनाने के लिए जिला के समस्त उपमंडल अधिकारी नागरिक जल्द कार्य योजना को तैयार करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि ड्रोन से डिजिटाइड मैप बनाने के लिए ड्रोन फ्लाइंग शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा। आबादी देह मोहाल में पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्तरीय कमेटी भी गठित की जाए जोकि डिजिटल मैप में पारदर्शी और तथ्यपरक जमीनी आंकड़े अपलोड करने में भूमिका निभा सके। उपायुक्त ने बताया कि जिला में 1598 राजस्व मोहाल में 1069 आबादी देह गावों में डिजिटल मैपिंग सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की को वैक्सीन की प्रथम और द्वितीय डोज लगवाने की भी समीक्षा की। तय लक्ष्य को जल्द पूर्ण करने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। जिला के सभी उपमंडल में सार्वजनिक पुस्तकालय व अध्ययन कक्ष के बेहतरीन संचालन के लिए स्थानीय निकायों की सहभागिता सुनिश्चित बनाने को भी कहा ताकी विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में जुटे विद्यार्थियों को जरूरी पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिला के सभी उपमंडल स्तर पर टेलीमेडिसिन सर्विस सेंटर की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जल्द एमओयू साइन किया जाएगा।
तीसा सिविल अस्पताल में बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन बिलासपुर एम्स के तत्वावधान में किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारी जल्द व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 21 मार्च को सलूणी में कृषि और बागवानी विभाग की ओर से हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर के तत्वावधान में सुगंधित फूलों की खेती पर जागरूकता और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, सहायक आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी सुनील कैंथ, एसडीएम भाटियात बचन सिंह, एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर, एसडीएम भरमौर मनीष सोनी, एसडीएम सलूणी स्वाति गुप्ता, एसडीएम चुराह गिरीश शर्मा और राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed