फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dhaba operators arbitrary in Goli

गोली में ढाबा संचालकों की मनमानी

Wed, 24 Mar 2021 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Dhaba operators arbitrary in Goli
बनीखेत (चंबा)। जिला प्रशासन ने ढाबों में खाने के भले ही दाम निर्धारित कर दिए हैं लेकिन गोली में ढाबा संचालक मनमानी से ग्राहकों से पैसे वसूल रहे हैं। अगर कोई ग्राहक दाम को लेकर ढाबा संचालकों से बहस करता है तो उसे ढाबा मालिक खरी-खोटी सुनाने से पीछे नहीं हटते। गोली में किसी भी ढाबे में खाने के दाम की सूची नहीं लगाई गई है। जबकि जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही मांस सहित अन्य खाद्य उत्पादों के अधिकतम रेट तय किए थे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से यह भी आदेश दिए गए थे कि कोई भी ढाबा संचालक ग्राहकों से तय रेट से ज्यादा नहीं वसूल सकता है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी लेकिन, गोली में ढाबा संचालक प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोली में चलने वाले ढाबों में सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं है। चंबा-पठानकोट एनएच पर सफर करने वाले राहगीर ढाबों में सुबह, दोपहर या रात का भोजन करने के लिए रुकते हैं। ऐसे में इन ढाबों में लोगों की भीड़ लगी रहती है। इन ढाबों में खाने के दामों की कोई रेट लिस्ट नहीं लगाई गई है। स्थानीय लोगों ने जिला व स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि गोली में ढाबों में खाने के रेट तय किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक बलदेव बलोरिया ने बताया कि ढाबों में प्रशासन की ओर से तय दामों पर ही खाद्य पदार्थ बेचे जा सकते हैं। अगर गोली में इसकी अवहेलना हो रही है तो इसको लेकर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ढाबों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया जाएगा।
एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि उनके पास इसको लेकर अगर कोई लिखित शिकायत आती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed