फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Devotion begins in the life of a curious person after attaining Brahmagyan: Anil

जिज्ञासु व्यक्ति के जीवन में भक्ति की शुरुआत ब्रह्मज्ञान के बाद : अनिल

Sun, 19 Oct 2025 08:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Oct 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Devotion begins in the life of a curious person after attaining Brahmagyan: Anil
चंबा के सत्संग भवन मुगला में सत्संग सुनते अनुयायी।संवाद
चंबा। संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में रविवार को सत्संग का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता महात्मा अनिल शर्मा ने की। इस दौरान महात्मा अनिल शर्मा ने कहा कि परमात्मा को जानने कि इच्छा रखने वाले जिज्ञासु के जीवन में भक्ति की शुरुआत ही ब्रह्मज्ञान के बाद होती है। जब सदगुरु की कृपा से जिज्ञासु को ब्रह्मज्ञान हासिल हो जाता है तो उसके सारे भ्रम मिट जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भक्ति और मजबूत करने के लिए विश्वास की बात आती है, जिसके लिए एक बहुत सरल तरीका है कि नित्य संतों की संगत करें। सत्संग में आकर अच्छे गुणों को श्रवण करें। मन का रिश्ता इस परमात्मा के साथ सुमिरन द्वारा और पक्का किया करें। जैसे-जैसे इन बातों का अभ्यास अपने जीवन में करते चलें जाते हैं तो हमारे जीवन में बदलाव आना शुरू हो जाता हैं। मीडिया प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि सत्संग के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों अनुयायियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed