{"_id":"662948a2de380482e6090894","slug":"deputy-commissioner-donated-blood-on-nirankari-unity-day-chamba-news-c-88-1-ssml1006-123270-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: निरंकारी एकता दिवस पर उपायुक्त ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: निरंकारी एकता दिवस पर उपायुक्त ने किया रक्तदान
Wed, 24 Apr 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
चंबा के सत्संग भवन मुगला में रक्तदान शिविर के मौके पर रक्त देते उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल।संवाद
चंबा। मानव एकता दिवस पर मुगला में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया।
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल और उनकी पत्नी प्रियंका रेपसवाल सहित दूरदराज क्षेत्रों से आए मिशन के अनुयायियों ने रक्तदान किया। उपायुक्त ने संस्था के अनुयायियों को सामाजिक सेवा से संबंधित कार्यों की शुभकामनाएं दीं। साथ ही लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान कर भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें। संस्था के अनुयायियों ने मतदाता हस्ताक्षर दीवार पर हस्ताक्षर करके मतदान के साथ लोकतंत्र की मजबूती में अपने योगदान देने की भी प्रतिबद्धता व्यक्त की। संवाद
--