फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Depot operator roared outside DC office

डीसी दफ्तर के बाहर गरजे डिपो संचालक

Mon, 23 Aug 2021 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Depot operator roared outside DC office
जिला मुख्यालय में सांकेतिक धरना देते डिपो संचालक समिति के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
चंबा। डिपो संचालक समिति चंबा के सदस्यों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समस्त डिपो संचालक मौजूद रहे। करीब पांच घंटे तक उपायुक्त कार्यालय के बाहर उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए। डिपो संचालक मैहला के उपाध्यक्ष पुष्पराज, सचिव राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार और प्रेस सचिव नितिश कुमार ने बताया कि वे डिपो संचालक हैं और अपना पैसा खर्च कर लोगों को राशन मुहैया करवा रहे हैं। इसके अलावा दुकानों का किराया और बिजली के बिल भी उन्हें ही अदा करने पड़ रहे हैं। विक्रेताओं के लिए जो कमीशन तय की गई है, वे काफी कम है।
विज्ञापन

एपीएल राशन पर मात्र तीन प्रतिशत कमीशन दिया जा रहा है। इसके अलावा सहकारी सभाओं के विक्रेता के साथ-साथ सचिव का कार्य भी देख रहे हैं। उन्हें सहकारी सभाएं सेेवा नियमों के तहत वेतन न देकर मनमाने ढंग से वेतन देकर शोषण किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि केरल और तमिलनाडु राज्यों की तर्ज पर 18 हजार रुपये मासिक वेतन देने का प्रावधान किया जाए। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान भी डिपो संचालकों ने अपनी और अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी हैं। प्रदेश में दस संचालकों ने कोरोना की चपेट में आने से अपने प्राण त्याग दिए और सैकड़ों कोरोना से जंग जीतकर भी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बेहतरीन सेवाओं के लिए डिपो संचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी लेकिन आज दिन तक यह राशि उन्हें नहीं मिली है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द डिपो संचालकों की मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed