{"_id":"652ace81ebf04ad3f40a7686","slug":"demonstration-of-workers-in-kuthed-power-project-chamba-news-c-88-1-ssml1006-9808-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कुठेड़ बिजली परियोजना में मजदूरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कुठेड़ बिजली परियोजना में मजदूरों का प्रदर्शन
Sat, 14 Oct 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 14 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
गरोला में कंपनी प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करते मजदूर: स्त्रोत संवाद
चंबा। कुठेड़ जल विद्युत परियोजना में शोषण करने का आरोप लगाते हुए मजदूरों ने जमकर हल्ला बोला। गरोला में परियोजना की डैम साइट पर कार्य बंद कर मजदूरों ने इंटक के बैनर विरोध प्रदर्शन किया।
कंपनी से लेकर ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी की गई। इंटक यूथ के जिला अध्यक्ष राम ठाकुर ने कहा कि परियोजना में मजदूर दिन-रात कार्य करते हैं, लेकिन उन्हें उनकी मेहनत का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी लापरवाही बरती जा रही है। यदि मजदूरों को समय पर वेतन नहीं दिया जाएगा तो वे परिवार का पालन-पोषण कैसे करेंगे। कंपनी प्रबंधन अपना काम निकालने पर ध्यान दे रहा है। मजदूरों के शोषण से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। कंपनी ने ठेकेदारों के जरिये मजदूर काम पर रखे हैं। इन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर मजदूरों ने दो दिन कंपनी का कार्य भी बंद रखा। शुक्रवार को जब मजदूरों के समर्थन में इंटक ने प्रदर्शन किया तो कंपनी की तरफ से मजदूरों की मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद मजदूरों ने दोबारा से काम शुरू किया। कुठेड़ पन विद्युत परियोजना में मजदूरों के शोषण को लेकर बार-बार शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए उन्होंने श्रम विभाग से भी मांग की है कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
--