फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demonstration of villagers on non-completion of bridge work in Maida

मैड़ा में पुल का कार्य पूरा न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 06 Aug 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers on non-completion of bridge work in Maida
नायब तहसीलदार सलूणी विनोद कुमार को मैड़ा में निर्माणाधीन पुल का कार्य धीमी गति से होने पर ज्ञापन - फोटो : Chamba
सलूणी (चंबा)। मैड़ा में चार साल में पुल का निर्माण कार्य पूरा न होने के विरोध में ग्रामीणों ने सलूणी मुख्यालय में प्रदर्शन किया। सलूणी बाजार से लेकर लोनिवि के कार्यालय तक ग्रामीणों ने रोष रैली निकाली। इस दौरान लोनिवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। ग्रामीणों का कहना है कि चार साल में ठेकेदार की ओर से पुल का पचास प्रतिशत कार्य ही किया गया है।
विज्ञापन

विभाग ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को सियुल खड्ड पार करने में परेशानी हो रही है। कई बार विभाग को अवगत करवाने के बावजूद जब पुल के निर्माण कार्य में तेज नहीं लाई गई तो ग्रामीणों ने तंग आकर शुक्रवार को सलूणी में प्रदर्शन कर दिया। प्रदर्शन करने के बाद ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता और नायब तहसीलदार के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। इसमें ग्रामीणों ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि तीस अगस्त तक पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया तो ग्रामीण सलूणी में चक्का जाम कर देंगे। इसके बाद जो भी परिस्थिति पैदा होगी, उसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल सूरी पंचायत प्रधान कृष्ण पंडित, किलोड़ उपप्रधान संजीव कुमार, सूरी उपप्रधान अजगर, बीडीसी सदस्य अमर सिंह, वार्ड सदस्य कमल कुमार, अखतर शेख, खैराती लाल, राकेश कुमार, उत्तम सूर्यवंशी, फकीर मोहम्म ने बताया कि मैड़ा में पुल का निर्माण कार्य कछुआ गति से किया जा रहा है। ठेकेदार ने पुल निर्माण में सिर्फ तीन मजदूर लगाए हैं। जिस गति से कार्य चला हुआ है आने वाले दस साल में भी यह कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। उन्होंने सरकार और विभाग से मांग की है कि पुल का कार्य तीस अगस्त तक पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके चंदेल ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को दस लाख का जुर्माना किया गया है। 31 अगस्त तक काम पूरा करने के आदेश दिए जाएंगे। काम पूरा नहीं किया गया तो टेंडर रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed