फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demonstration of intern doctors for not getting honorarium for three months

Chamba News: तीन माह का मानदेय न मिलने पर इंटर्न चिकित्सकों का प्रदर्शन

Tue, 01 Aug 2023 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 01 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of intern doctors for not getting honorarium for three months
चंबा। मेडिकल कॉलेज में बैच 2018 के इंटर्न चिकित्सकों ने तीन माह से मानदेय न मिलने पर नाराज होकर इंटर्न चिकित्सकों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशिक्षु चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष परिसर से लेकर अखंड चंडी पैलेस स्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय तक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध रैली निकाल कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

इंटर्न अध्यक्ष डॉ. दिलप्रीत सिंह, नवीन ठाकुर, बलप्रीत सिंह, सुचिता शर्मा, साक्षी भरमौरी, स्पर्श आदि ने बताया कि उन्हें बीते तीन माह से मिलने वाला मानदेय नहीं मिल पाया है। इंटर्न प्रशिक्षु डॉक्टरों को हर माह 20 हजार रुपये मिलता है जो तीन माह की कुल राशि 60 हजार बनता है। कहा कि दो माह से स्टूडेंट सेक्शन, प्राचार्य कार्यालय और सेक्शन शाखा में निरंतर अपनी मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों और शाखा कर्मचारियों से मिलते रहे हैं लेकिन, उनकी हर मांग को नजरअंदाज किया गया है। कई मर्तबा उन्हें मानदेय मिलने का आश्वासन दिया गया लेकिन, कॉलेज प्रशासन की तरफ से इस दिशा में कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। प्रशिक्षु चिकित्सकों की तरफ से सभी विभागों के एचओडी को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इतना ही नहीं, हाल ही में गठित रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने भी इस मांग को प्रशासन के समक्ष उठाया था। प्रशिक्षु डॉक्टरों ने सख्त लहजे में अपना विरोध दर्ज करवाते हुए समय पर मानदेय न मिलने की एवज में हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed