{"_id":"62151389264a51171a20e43c","slug":"demand-to-widen-chamba-teesa-road-chamba-news-sml4004375191","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-तीसा मार्ग को चौड़ा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-तीसा मार्ग को चौड़ा करने की मांग
विज्ञापन
तीसा पुल के पास बिना पैरापिट हादसों को न्योता देता चंबा-तीसा मार्ग।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा (चंबा)। ग्रामीणों ने चंबा-तीसा मार्ग को चौड़ा करवाकर वहां स्टील के क्रैश बैरियर लगवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि एक किमी सड़क की हालत खस्ता है। कई जगह सड़क काफी तंग है, जिसके चलते आए दिन यहां दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बना रहता है। आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया गया, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने अब अधिशासी अभियंता से चंबा-तीसा मार्ग का विस्तारीकरण करवाकर वहां क्रैश बैरियर लगवाने की मांग की है।
गौरतलब है कि निर्माणाधीन तीसा पुल के पास चंबा-तीसा मार्ग की हालत काफी दयनीय है। सड़क कई जगह पर अति संकीर्ण हैं, जिससे हादसे का खतरा रहता है। इस जगह पर एक तरफ नीचे गहरी खाई और नाला है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक विभिन्न सड़क हादसों में तीस से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कई वर्ष पहले भंजराडू से डलहौजी के लिए जा रही निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना में मारे गए दो लोगों के शव आज तक नहीं मिल पाए हैं। इसके अलावा इस जगह कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। नरेश कुमार, पुरुषोत्तम, विकास कुमार, नरेंद्र कुमार, अमित कुमार, मोहिंद्र कुमार ने लोनिवि अधिशासी अभियंता से जल्द सड़क को चौड़ा करवाने की मांग की।
लोनिवि के तीसा मंडल के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र कुमार ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग को चौड़ा करवाया जाना है। इसके लिए निर्माणाधीन पुल के बनने का इंतजार किया जा रहा है। कहा कि मौसम खुलते ही कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा। सड़क किनारे पैरापिटों का निर्माण भी किया जाएगा।