फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand to stop the bridge work in Sarotha Nala

Chamba News: सरोथा नाला में पुल का कार्य बंद करने की मांग

Thu, 23 Mar 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 23 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop the bridge work in Sarotha Nala
चंबा। चंबा-पनेला मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के निर्माण कार्य को बिना विलंब बंद किया जाए। इस मांग को लेकर शहर के समाजसेवियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त डीसी राणा से मिला और पुल के कार्य को रोकने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने मार्ग के दूसरी तरफ सड़क किनारे कंकरीट का डंगा लगाने का आग्रह किया जिससे सड़क को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। समाजसेवी रविंद्र चाढ़क, मनजीत जसरोटिया, ओम प्रकाश, डीके सोनी, नरेंद्र हांडा, लेख राज धीमान, राकेश कुमार, लोकिंद्र कुमार आदि ने बताया कि सरोथा नाला में निर्माणाधीन पुल के चलते पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। इससे मार्ग पर बिछी पेयजल लाइन को भी नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही मार्ग का दूसरा छोर भी क्षतिग्रस्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग भूस्खलन के बाद मार्ग को बहाल करने के लिए पहाड़ी से कटिंग कर रहा है। इस वजह से अब पहाड़ बार-बार दरक रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरोथा नाला पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed