{"_id":"6107f7948ebc3e84022a2b29","slug":"demand-to-fill-the-post-of-physical-teachers-chamba-news-sml378991336","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक शिक्षकों के पद भरने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक शिक्षकों के पद भरने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा (चंबा)। प्रदेश के हजारों बेरोजगार शारीरिक शिक्षक अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। चार साल से इस वर्ग के शिक्षकों का एक भी पद नहीं भरा गया है। प्रदेश सरकार की ओर से बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों के पद न भरे जाने से कई बेरोजगार 45 वर्ष की आयु भी पूरी करने वाले हैं, जिसके चलते वे नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने सरकार से एक बार फिर पद भरने की मांग की है।
गौरतलब है कि वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शारीरिक शिक्षकों के दो हजार पद भरने का वायदा किया था लेकिन, आज तक इस वर्ग के शिक्षकों का एक भी पद नहीं भरा गया है। बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश सरकार की सौतेले व्यवहार के कारण उनकी वर्षों की मेहनत पर पानी फिरने की नौबत आ गई है।
जबकि, पूर्व कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय में हमीरपुर चयन बोर्ड के माध्यम से तीन बार शारीरिक शिक्षकों की भर्ती आयोजित की गई। बेरोजगारों में श्रीकांत, पवन कुमार, लेख राज, झमेश कुमार, लोकेश राज, मान सिंह, केहर सिंह, रीता, मीना, लीला, सीमा, ज्योति और बबली का कहना है कि मुख्यमंत्री अपना वादा पूरा करें। कहा कि वित्त विभाग में पिछले छह माह से पांच सौ शारीरिक शिक्षकों के पद भरने की फाइल अटकी हुई है, जिसे मुख्यमंत्री मंजूरी देकर अपना वादा शीघ्र अति शीघ्र पूरा करें।