फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   demand of health centre in Kamla

कामला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग

Mon, 12 Jul 2021 06:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
demand of health centre in Kamla
सिहुंता (चंबा)। उपमंडल सिहुंता के तहत ग्राम पंचायत कामला में स्वास्थ्य सेवाएं राम भरोसे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को स्वास्थ्य उपचार के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पांच साल से वे सरकार और प्रशासन से स्वास्थ्य केंद्र खोलने का आग्रह कर रहे हैं। लेकिन, अभी तक सरकार ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस पंचायत की आबादी करीब दो हजार है लेकिन, पंचायत में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में ग्रामीणों को उपचार के लिए समोट या चुवाड़ी का रुख करना पड़ रहा है, जो यहां से करीब पांच से 15 किमी दूर है।
विज्ञापन

ग्रामीण रोशन लाल, पुरुषोत्तम सिंह, देवी चंद, अमित कुमार, सूरज सिंह, विमला देवी, राजेश कुमार, पवन कुमार, प्रकाश चंद, रणवीर सिंह, सुरेश कुमार, मिथुन कुमार आदि का कहना है कि एक तरफ सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे करती है लेकिन, आज दिन तक पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र का प्रावधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान नेतागण लोगों से स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा करते हैं लेकिन, चुनाव जीत जाने के बाद स्वास्थ्य केंद्र का मसला भूल जाते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द कामला पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए। बीएमओ समोट डॉ. सतीश फोतेदार का कहना है कि ग्रामीण प्रस्ताव दें तो इसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed