फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand for warm clothes and dry fruits boosted business.

Chamba News: गर्म कपड़ों और ड्राई फ्रूट की मांग ने कारोबार में भरी गरमाहट

Mon, 17 Nov 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 17 Nov 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Demand for warm clothes and dry fruits boosted business.
चंबा। जिले में बढ़ती ठंड के बाद बाजारों में गर्म कपड़ों के साथ ड्राई फ्रूट और देसी घी की मांग बढ़ने लगी है। इसके चलते त्योहारी सीजन के बाद ठंडे हुए कारोबार में गरमाहट नजर आने लगी है। इससे कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।
विज्ञापन

लोग खरीदारी करने के लिए मुख्य बाजार समेत आसपास की दुकानों में परिवार सहित पहुंच रहे हैं। कई दुकानों पर दिनभर भीड़ है। कपड़े के विक्रेताओं की मानें तो मिंजर मेले और दशहरा पर्व के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले कपड़े विक्रेताओं के कारण उनका काम चौपट होने की स्थिति में पहुंच जाता है, लेकिन सर्दियां आने पर उनके कारोबार ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में आकर लोग गर्म कपड़ों जैसे स्वेटर, जैकेट इत्यादि की खरीदारी कर रहे हैं। त्योहारी सीजन के बाद बेकार बैठने तक की नौबत आ चुकी थी। अब मौसम के करवट बदलने के बाद राहत मिलती नजर आ रही है। नरेंद्र कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ों के स्थानीय विक्रेताओं से लोग इस विश्वास पर भी सामान खरीदते है कि कहीं कोई कमी पर बाद में उसे बदलवाया जा सके। दुकान में पुरुष गर्म जैकेट, कोट, स्वेटर और मफलर आदि की डिमांड लेकर पहुंच रहे हैं। महिलाएं स्वेटर और गर्म सूट खरीदने के लिए पहुंच रही हैं। धीरज नंदा, दुकानदार
बाजार में दुकानों में गर्म कपड़ों की डिमांड के चलते सभी दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। त्योहारी सीजन के बाद ठंडा कारोबार अब चमकने लगा है। विक्रम कुमार, दुकानदार

जिले में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग ड्राई फ्रूट और देसी घी की खरीद के लिए पहुंच रहे हैं। लोग काजू, बादाम, छुआरे और गरी की खरीद कर रहे हैं, जो छोटे-बड़े दुकानदारों के लिए अच्छे संकेत हैं। वीरेंद्र महाजन, प्रधान, व्यापार मंडल चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed