फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand for permanent policy for SMC teachers

Chamba News: एसएमसी शिक्षकों के लिए मांगी स्थायी नीति

Sun, 04 Feb 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Demand for permanent policy for SMC teachers
चंबा। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला चंबा ने प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से नियुक्त अध्यापकों के लिए नियमितीकरण की नीति बनाने की मांग उठाई है। संघ का कहना है कि 2,555 एसएमसी अध्यापक पिछले 10-12 साल से प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन, सरकार ने इनके लिए कोई स्थायी नीति का प्रारूप तैयार नहीं किया है। इससे उनका मानसिक और आर्थिक शोषण निरंतर हो रहा है। संघ का कहना है कि जब सरकार और शिक्षा विभाग को इनकी जरूरत थी तब सेवाएं लीं, लेकिन कई वर्षो से नियमितीकरण की दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के चंबा जिला अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश बसंत, वित्त सचिव संजीव ठाकुर, मुख्य प्रेस सचिव जगजीत जरयाल ने प्रदेश सरकार से नियमितीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed