{"_id":"6a357585a747712c6c0d3dfd","slug":"demand-for-immediate-action-on-the-merit-based-selection-process-chamba-news-c-88-1-cmb1002-187166-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया पर तुरंत कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया पर तुरंत कार्रवाई की मांग
Fri, 19 Jun 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। सीबीएसई सब कैडर इन सर्विस टीचर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष खजान सिंह ठाकुर के नेतृत्व में धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने सीबीएसई सब कैडर के तहत मेरिट के आधार पर चयनित अध्यापकों की शीघ्र प्रतिनियुक्ति की मांग प्रमुखता से उठाई। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार की ओर से मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है। पात्र अध्यापकों की मेरिट सूची भी जारी की जा चुकी है। ऐसे में अब बिना किसी देरी के चयनित शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति प्रदान की जानी चाहिए जिससे सीबीएसई विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। प्रदेशाध्यक्ष खजान सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि संगठन को पूर्ण विश्वास है कि सरकार मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया का सम्मान करते हुए शीघ्र निर्णय लेगी। संवाद