फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dehrog-tikrigarh road closed dueto lansliding

पहाड़ी दरकने से देहरोग-टिकरीगढ़ सड़क बंद

Wed, 02 Mar 2022 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
dehrog-tikrigarh road closed dueto lansliding
भूस्खलन से बंद पड़ा देहरोग-टिकरीगड़ लिंक मार्ग। - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। देहरोग-टिकरीगढ़ लिंक मार्ग टिकरीगढ़ के पास बुधवार शाम पौने पांच बजे पहाड़ी दरकने से यातायात के लिए बंद हो गया। पहाड़ी दरकने के समय गनीमत यह रही कि कोई भी वाहन वहां से गुजर नहीं रहा था अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। मार्ग बंद होने से देहरोग गांव का संपर्क अब टिकरी से पूरी तरह से कट गया है। सूचना मिलने के बाद विभाग की लेबर को मौके पर भेज कर मार्ग बहाल करने की अधिकारी बात कह रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक सड़क यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में मौसम खुलने के साथ ही ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़नी शुरू हो गई हैं। टिकरीगढ़-देहरोग में शाम के समय पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण मार्ग बंद हो गया। ऐसे में काम के सिलसिले में घर से निकले लोगों को मलबे को पार कर अपने रिस्क पर घरों तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

नरेश कुमार, प्रकाश चंद, अमित कुमार, प्रताप चंद आदि ने बताया कि टिकरीगढ़ के पास भूस्खलन से मार्ग बंद हो गया है। सड़क बंद होने से टिकरीगढ़ की तीन सौ की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से जल्द मार्ग बहाल करवाने की मांग की है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द मार्ग यातायात के लिए बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed